MARUTI SUZUKI FEBRUARY 2024 SALES, 2 लाख गाड़ीया बिकी

मारुती सुजुकी (MARUTI SUZUKI) ने फरवरी के महीने में 197,471 यूनिट की बिक्री करी है। जो की 15 प्रतिशत अधिक है पिछले साल 2023 के फरवरी महीने से जिसमे 1,72,321 यूनिट बिकी थी। कॉम्पैक्ट सेगमेंट अभी भी अपना मार्किट शेयर बनाये रखा है।

maruti feb 2024 sales

मारुती सुजुकी इंडिया की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरर जो अपने बेहतरीन एवरेज और बेस्ट इंजन के लिए इंडस्ट्री में एक अलग रिकॉर्ड रखती है।  जो की भारत की सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी है और हमेशा अपने कंपटीटर्स से बिक्री के आकड़ो में हमेसा आगे रहती है।इसके सर्विस और सेकंड हैंड कार रेट्स सबसे बेस्ट रहते है। यही कारण  है जो इसे मार्किट लीडर बनाते है। मारुती सुजुकी ने   फरवरी 2024 में 1,97,471 व्हीकल की बिक्री करी है जो की 2 लाख काफी नजदीक जाता है जो की अपने आप में काफी बड़ा नंबर है एक कार मैन्युफैक्चरर के लिए । कंपनी की डोमेस्टिक सेल 1,68,544 रही। जो की पिछले साल की फरवरी के 1,55,1144 के आंकड़ों से 9% अधिक थी।  अगर हम एक्सपोर्ट को देखे  तो इसमें काफी सुधार आया है। 2023 की फरवरी महीने में 17,207 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया था। परंतु फरवरी 2024 में 28927 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया है। फरवरी 2022 के टोटल डोमेस्टिक सेल में टोयोटा इंडिया को बिकने वाली कारों की संख्या भी शामिल है। फरवरी 2023 में 4,291 यूनिट बेची  गई थी। वही फरवरी 2024 में 5,147 यूनिट्स को मारुति के द्वारा और ओएम जैसे टोयोटा इंडिया को बेचा  गया है। जिससे 20 परसेंट की ग्रोथ मिली है। 

मारुति सुजुकी की एन्ट्री  लेवल कार या जिसे मिनी कार सेगमेंट भी कहते है पर पर ध्यान दे तो जैसे एस-प्रेस्सो और अल्टो। इनकी सेल्स पर ध्यान दे तो इसमें गिरावट नजर आती है। इसमें 32 प्रतिशत की गिरावट दिखाया गया है। फरवरी 2024 में एस प्रेस्सो और अल्टो की 14,782 यूनिट ही बिक पायी है। वही फरवरी 2023 में 21,875 कार बिकी थी। जो लोगो के द्वारा बड़ी कार की ओर रुझान का संकेत देती है।जनवरी 2024 में भी 15,849 कार बिकी थी जो फरवरी में बिकने वाली कार से ज्यादा है जो की इसके महीने दर महीने कम होती बिक्री को बताता है। अप्रैल फरवरी 2023-24 के बीच में 1,30,265 यूनिट बिकी वही 2022-23 साल में 2,21,329 यूनिट बिकी थी।

अगर हम सब कॉम्पैक्ट कार के सेगमेंट की बात करे तो इसमें स्विफ्ट,स्विफ्ट डीजायर ,इगनिस ,बलेनो ,सेलेरिओ और वैगन आर आती है। इन सबके आकड़ो को मिला कर के देखे और 2023 के फ़रवरी तो इसमें 10 परसेंट की गिरावट नजर  आती  है। फरवरी 2024  में 71,627 यूनिट की बिक्री हुई है। वही 79,898 यूनिट पिछले साल बिकी थी। अगर पुरे साल की बात करे तो 2023 -24 में 7,58,171 यूनिट कार्स बिकी थी वही 2022-23 में 7,91,197 यूनिट कार बिकी थी।

अगला सेगमेंट कॉम्पैक्ट सेडान का है सिआज़ जो मारुती की अकेली कार इस सेगमेंट में है। इसकी बिक्री में भी गिरावट आयी है जो इसकी पुराणी होने की वजह से भी हो सकता है और वैसे भी आज के समय से सेडान से ज्यादा लोग ज्यादा ग्राउंड क्लेअरन्स वाले गाड़ी की ओर जा रहे है । फरवरी 2024 में 481 यूनिट की बिक्री हुई है जो की 39 परसेंट की गिरावट दिखाता  है जो की पिछले साल के फरवरी में 792 यूनिट थी । अगर वैन जैसे ईको की बात करे तो 12,147 यूनिट के साथ 7 परसेंट की गति से बड़ी है।   

यू वी सेगमेंट जिसे यूटिलिटी सेगमेंट कहते है जिसमे ब्रेज़्ज़ा ,अरटिगा,फ्रॉन्क्स ,ग्रैंड विटारा ,इनविक्टो ,जिम्नी ,एस क्रॉस और एक्सल 6 आदि गाड़िया आती है। इस सेगमेंट ने बहुत सी अच्छी बिक्री कराई है। इनकी बिक्री 61,234 यूनिट की हुई है जो पिछले साल बिके कुल 33,550  से 83 प्रतिशत बड़ी है।      

 कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सुपर कैरी जो की इस सेगमेंट में एकमात्र गाड़ी है इसकी 3,126 गाड़िया ही बिकी है। फरवरी 2023 में यह 3,356 यूनिट बिकी थी। इसमें 6  प्रतिशत की गिरावट आयी है।     

Leave a Comment