Australian youtuber reviews XUV700

CARSAUCE एक ऑस्ट्रेलियाई यूटूब चैनल है जो कार के वीडियो बनाते है। इस बार इन्होने XUV700 पर लॉन्ग टर्म वीडियो बनाया है।  इसके लिए उन्होंने इसे तीन महीने तक XUV700 को चला कर ये वीडियो तैयार  किया है। इससे पहले भी ये चैनल काफी इंडियन कार पर वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर  रिव्यु कर चूका है। इस वीडियो में ये क्या बता रहे है वो निचे लिखे बिन्दुओ में बताया गया है। 

Australian youtuber carsauce reviews XUV 700

एक्सटीरियर लुक 

सबसे पहले ये कैसी दिखती है  जैसे की इसकी कीमत है उसके हिसाब से यह काफी अच्छे लुक्स के  साथ आती है। परन्तु लुक्स हर किसी के पसंद के हिसाब से  अलग अलग होता है और किसी को यह पसंद न आयी तो यह एक व्यक्तिगत मामला है। इसमें  लगे डीआरल और इंडिकेटर बहुत सुन्दर लगते है और रात के समय में इसमें काफी अच्छी लाइट देते  है। जिससे रात के समय कोई दिक्कत नहीं आती है। इसमें बड़ा ग्रिल जिसमे महिंद्रा का ट्विविन पीक लोगो लगा है साथ में राडार भी लगा है। इसे ग्लोबल नकेप रेटिंग में 5 स्टार मिले है। जिसमे एक्टिव सेफ्टी भी दी गयी है जो की स्कार्पियो में उपलभ्ध नहीं है। यह हाईवे पर अपनेआप ड्राइव कर सकती है। यह सफ़ेद रंग के अलावा काफी अलग रंगो में उपलभ्ध है। अगर इसे साइड से देखे तो यह काफी बड़ी दिखयी देती है। इसमें ग्लास के साथ गाड़ी को अच्छा  लुक दिया गया है जो आगे से पीछे तक दिया गया है। इसके लम्बाई 4 . 7 मीटर है जो की सिटी ड्राइविंग और अर्बन एनवायरमेंट  के लिए काफी आरामदायक होती है। इसमें 18 इंच के एलाय व्हील दिए गए है जिसमे अपोलो के टायर दिए गए है। इसमें 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। ये कैमरा थोड़ा हल्का है परंतु  हिसाब से इसमें बुराई नहीं निकाल सकते है। अगर दरवाजो के  हैंडल की ओर ध्यान दे तो इसमें मॉडर्न बटन जो की प्रेस करके डोर को खोलते है। ये डोर बटन रोबोट्स के द्वारा टेस्टेड किये गए है। जो की काफी महंगे सेटअप के बाद गाड़ी में दिए गए है। जिससे ये काफी भरोसेमंद बन जाते है। इसमें ग्लास का उपयोग काफी मात्रा में हुआ है जिससे आपको बहुत अच्छी  विजिबिलिटी मिल जाती है और आस पास की चीजों को काफी अच्छे से देख सकते है। साथ में इससे फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन बन जाता है। अगर हम इस गाड़ी को पीछे से देखे तो इसका डिज़ाइन अपने आप में अद्वितीय है इसे दूसरे जगह से कॉपी नहीं किया गया है।    

बूट स्पेस 

महिंद्रा XUV 700 एक 7  सीटर कार है।  जो की 4.7 मीटर लम्बी है। इसकी तीसरी और दूसरी सीट रो फोल्ड हो जाती है। जिससे एक फ्लैट सरफेस मिल जाती है जो काफी काम की होती है। 

इंटीरियर  

( फ्रंट सीट )

महिंद्रा xuv 700 सफेद रंग के मॉडल में इंटीरियर में क्रीम कलर का उपयोग मिलता है। अंदर बैठने के बाद काफी अच्छा  महसूस होता है परन्तु कुछ समय होने के बाद इसके कलर कैसे रहेंगे वो तो समय ही बता पायेगा। इसमें वाइट आर्टिफिशल लेदर का उपयोग हुआ है। 40,000 डॉलर में मिलने वाली कार के हिसाब से ये काफी अच्छी इंटीरियर बांया गया है। ड्राइवर के बैठने के लिए इसमें अच्छी  जगह है। इसका मटेरियल ओरिजिनल लेदर  के जैसे लगता  है। इसमें उपयोग हुए सीट एडजस्टमेंट मर्सेडीज कार के जैसे है। खास बात इसमें ये है की इसमें उपयोग हुए स्क्रीन्स मर्सेडीज टेक्नोलॉजी के जैसे है। 10. 25 इंच की दोनों डिस्प्ले बहुत अचे से काम करती है। लोंगटर्म रिव्यु करते समय एक दिक्कत इसके डिस्प्ले में आयी है जो ये चलते चलते अपने अप्प बंद हो गयी। रीस्टार्ट करने के बाद भी ये डिस्कन्टेड रहती है। परन्तु डीलरशिप ले जाने के बाद इसे हार्ड रिसेट किया गया उसके बाद ये अच्छे से चलने लगी। इंफोटनमेन्ट सिस्टम में काफी इनफार्मेशन मिलती है। जैसे की ये गाड़ी इंडिया में बनायी गयी है तो ऑस्ट्रेलिया के मौसम में भी उसका एयर कंडीशन बड़े अच्छे  से चलता है। इसमें दो कप होल्डर मिलते है जबकि स्कार्पियो में एक बड़ा बॉक्स  ही मिलता है। इसमें सेंटर आर्मरेस्ट के अंदर काफी स्पेस मिलता है। जिसमे ऐरकंडीशनिंग का वेंट भी मिलता है जिससे यहाँ रखी चीजे ठंडी रहती है। इसमें जापान से लाया गया आटोमेटिक ट्रांसमिशन लगाया गया है। इसमें दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए है। इसके साथ में फ़ोन स्टोरेज भी दी गयी है। जिससे ये वायरलेस चरगेर से गर्म नहीं होगा। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम में डायल दिया गे है जिससे इसे कण्ट्रोल करने में आराम रहता है। इसके पेनारोमिक रूफ काफी पीछे तक जाती है जो कनवर्टिबल  का अहसास दिलाते है। इसमें सोनी के स्पीकर थोड़ा बहुत एडजस्टमेंट के बाद  अच्छे से काम करते है। इसके सीट के क्रीम कलर के कारन कुछ टाइम बाद गन्दा होने के सम्भवना है।        

बैक सीट 

इसमें बैक सीट उसने से एडजस्ट हो जाती है और काफी स्पेस मिल जाता है। होस्ट 5 ‘11 फ़ीट के होने बावजूद काफी स्पेस होने की बात करते है। सनरूफ से काफी खुला और हवादार माहौल बनजाता है। पीछे फ़ास्ट चार्जर की सुविधा भी मिल जाती है। इसमें एयर वेंट भी दिया गए है। इसके कप होल्डर स्कार्पियो से अच्छे है। बैक सीट पर हेड रूम काफी मात्रा में मिलजाता है। फैन को कण्ट्रोल करने के लिए कंट्रोलर भी दिया गया  है।     

0-100km/h 

ये गाड़ी 1 से 100 की स्पीड 10 सेकंड के अंदर प्राप्त कर देते है। यह एक हॉट हैच कार के जैसा परफॉरमेंस देते है। किसी समय यह 9 .18 सेकंड में भी यह 100 की स्पीड पकड़ देती है।  

एम स्टैलियन इंजन 

अगर हम इंजन की बात करे तो काफी टाइम गाड़ी के साथ बिताने के बाद और इंटरनेट पर लोगो के एक्सपीरियंस देखने के बाद इसके बारे में जानकारी इक्कठा कर पाए है। इसमें 4 सिलिंडर इंजन जो 2 लीटर का टर्बो इंजन है स्टैलियन के जैसा काम करता है। यह 149 . 2  KW पावर और 380 Nm टार्क देता है। जहा फॉक्सवैगन जैसी कंपनी ने नए इंजन बनने बंद कर दिए है वही महिंद्रा ने इस इंजन को 2020 में लांच किया था। 

ड्राइविंग इम्प्रेशन 

काफी समय तक इस गाड़ी को चलाने के बाद इसका टर्न सिग्नल और ब्लाइंड स्पॉट कैमरा काफी अच्छा है। इसकी परफॉरमेंस थोड़ा हलकी है पर यह काम कर देता है। इसके सस्पेंशन काफी अच्छे है। अपोलो टायर सबसे बेस्ट टायर नहीं है पर इसपर ठीक प्रकार से काम कर देते है। ये हाईवे पर चलाने पर काफी फ्यूल एफ्फिसिएंट है जो इसको बेहतरीन एवरेज देती है। इसके इंजन में नए होने के बावजूद नॉइस वाइब्रेशन काफी कम है। 14,000km  चलने के बाद इसमें वाइब्रेशन की आवाज नहीं आती  है। इसे रोज चलना काफी आरामदायक रहा है। इसकी स्टीयरिंग भी काफी लाइट और आरमदेहक है। इसमें 7 सीटर के जैसे हल्का बॉडी रोल  है जो की बड़ी गाड़ियों में होता ही है। इसका टार्क कनवर्टर ट्रांसमिशन काफी  अच्छा  चलता  है।     

आखिरी विचार 

इस लोंगटर्म रिव्यु के द्वारा ईमानदारी से अगर अपने विचार बताये जाये तो इस के साथ बढ़िया एक्सपीरियंस रहा हलाकि इसका ऑटो स्टॉप स्टार्ट सिस्टम ने परेशान  किया था। पर डीलरशिप ने इसे ठीक कर दिया वारंटी के अंदर। महिंद्रा के टीम ने इसे काफी अच्छे तरीके से बनाया है जो की प्रोडक्ट को लेकर काफी उत्साहित है।  

Leave a Comment