रोडडॉग 17 फ़ीट लम्बी  बाइक ,जानिए इसकी कहानी

रोडडॉग 17 फ़ीट लम्बी  बाइक है जिसका निर्माण वाइल्ड बिल के द्वारा किया गया था। विलियम जलबिक  एक अमेरिकन इंजीनियरऔर मोटरसाइकिल डिजाइनर थे। जलबिक ने विस्कॉन्सिन से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग करी थी। उसके बाद साउथर्न कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई करने के बाद मक्डोनेल डगलस में डिफेन्स प्रोग्राम में काम किया। इनका हमेशा से ही मोटरसाइकिल डिज़ाइन और बनाने का मन था। एक दिन अपने इन सपनो को पूरा करने के लिए वो मक्डोनेल डगलस को अलविदा कह के चल दिए। 

इनका मकसद एक भरोसेमंद बाइक बनाना था। जो हाईवे की स्पीड में आराम से चल सके और भरोसेमंद हो जो लम्बे सफर पुरे कर सके। इस प्रकार से रोड डॉग की कहानी शुरू हुई। इसको जलबिक  नेअपने हाथों से ही बनाया था। इन्होंने बाइक का फ्रेम बनाने के लिए क्रोम मोलीब्डेनम टूब का इस्तेमाल किया। इसमें  आयरन डूयक  4 सिलिंडर 153 सीसी चेवी 2 का इंजन लगाया। ट्रांसमिशन के लिएन पावरग्लाइड  का इस्तेमाल किया। इसके साथ ड्राइव को चेवी  के 1 टन ट्रक के  डिफरेंशियल को आधे में काट के बनाया गया था। इसके साथ इसमें कार्वेट के डिस्क ब्रेक उपयोग में लाये गए थे। इस प्रकार से बाइक को भरोसेमंद बना कर तैयार किया गया था। जब बाइक पूरी बन गई थी तब इसकी लंबाई 17 फीट या 520 सेंटीमीटर थी और  इसका वजन 1490 किलो था। यह बाइक  इतनी बड़ी थी की अगर यह 24 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कम में चल रही है तो इसको संभालना बहुत ही मुश्किल होता था। रोडडॉग में साइड स्टैंड नहीं लगा था। इसको  रुकी हुई पोजीशन में  संभालने के लिए हाइड्रोलिक रैम्स  का उपयोग किया गया था। जो कि राइडर द्वारा उपयोग में लाये जाते थे। 

जलबिक इस बाइक को शिकागो में सिसरो एवेन्यू और एडिशन स्ट्रीट के बीच में चलते थे। इन्होंने इस बाइक पर 1966 से 1968 तक 20000 मील  का सफर 1 साल में पूरा किया। काफी समय तक बाइक को घूमने के बाद बिल ने इसके प्रोडक्शन मॉडल पर काम शुरू किया जिसका नाम था जलबिक ऑटो फोर। ये बाइक हार्ले डैविडसन से बड़ी थी परन्तु रोड डॉग से छोटी थी। इसमें ऑस्टिन मिनी इंजन और ट्रांसमिशन लगा था। करीबन 8 बाइक बनायीं और बेचीं गयी थी। इसके बाद बिल अपने होमटाउन में नोरथर्न विस्कॉन्सिन में चले गए और दूसरी फील्ड में काम करने लगे।  परंतु 1978 उनकी मृत्यु हो गई। रोड डॉग 15 साल तक गायब सी हो गयी।

इस बाइक को स्टोरेज में रख दिया गया था। यह बाइक क्लासिक मोटरसाइकिल के दीवानो  के बीच काफी पसंद की जाती थी। 1980 के  दौरान बज्ज वालनिक जो की एक मोटरसाइकिल समर्थक और बाइक्स के स्वीप इवेंट के ऑर्गेनाइजर थे। इस बाइक की खोज में  लग गए।  इन्होंने अपनी मासिक मैगजीन वॉल नेक क्लासिक साइकिल ट्रेडर्स पर एक ऐड डाला । इसके बाद इन्हें कहीं से सूचना मिली की है बाइक जेलबिक की माताजी  के घर में रखी हुई है। 15 साल स्टोरेज में रहने के बाद भी इसकी हालत अच्छी थी। इन्होंने इसको खरीदा और इनके  द्वारा मोटरसाइकिल शो और स्वीप मीट में इसको प्रदर्शनी के रूप में दिखाया गया। कुछ समय बाद  इन्होंने इस बाइक को नेशनल मोटरसाइकिल म्यूजियम को बेचा। जहां पर ये बाइक 2023 तक रही। 2023 में नीलामी  में इस बाइक को विस्कॉन्टैंट के एक व्यक्ति जिनका नाम एंथोनी सेब्लैक के द्वारा खरीदा गया । इन्होंने इस बाइक को चलाने के लिए खरीदा था परंतु यह कोई भी इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा इंश्योरेंस नहीं करा  पाए। 

9  सितंबर ,2023 आईयोवा में  इस बाइक को फिर से नीलामी  में रखा गया यहां पर सीन कर जो की एक यूट्यूब चैनल बाइक और बीयड्स चलाते हैं। सीन ने इस को  खरीदा और इसको फिर से ड्राइविंग कंडीशन में लाने के लिए इसको मैट वॉकलर जो की व्हील्स थ्रू टाइम मोटरसाइकिल म्यूजियम में काम करते है के पास लेकर गए । इसके बाद काफी काम होने के बाद सीन को बाइक चलाने का मौका मिला इसके बाद मैट ने  भी बाइक  को चलाया और उन्होंने बाइक चलने के बाद के अनुभव को सबसे खतरनाक चीज जो इन्होंने चलाई है के रूप में बताया है। मैट ने इस बाइक को सीन  से खरीद दिया है और इसको व्हील्स  थ्रू टाइम में दिखाया जायेगा।  

Leave a Comment